Sri Lanka: भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को पहले टेस्ट मुकाबले में 165 रनों से हराया। गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत से मिले 372 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम दूसरी पारी में 206 रन बनाकर ऑलआउट हुई।

Advertisement

भारत को इस जीत का फायदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की प्वाइंट्स टेबल में भी हुआ है। भारत का जीत प्रतिशत अब 53.33 हो गया है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को भी जिंदा रखा है। हालांकि, भारत की पोजीशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दूसरी ओर, श्रीलंका का जीत प्रतिशत हार के बाद अब 33.33 रह गया है। टीम प्वाइंट्स टेबल में छठे नंबर पर काबिज है।

Sri Lanka: भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को पहले टेस्ट मुकाबले में 165 रनों से हराया। गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत से मिले 372 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम दूसरी पारी में 206 रन बनाकर ऑलआउट हुई।

Also Read: LIVE Cricket Score

श्रीलंकाई बल्लेबाजों का प्रदर्शन दूसरी पारी में बेहद खराब रहा। टीम की ओर से पहली पारी में शतक लगाने वाले सोनल दिनुशा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 84 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि धनंजय डी सिल्वा ने 59 रनों का योगदान दिया। हालांकि, इन दोनों बल्लेबाजों को छोड़कर टीम के अन्य बल्लेबाजों ने आसानी से भारतीय स्पिनर्स के आगे घुटने टेक दिए। भारत की ओर से गेंदबाजी में मानव सुथार ने दूसरी पारी में 6 विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट चटकाए। मानव ने दोनों पारियों को मिलाकर कुल 10 विकेट अपने नाम किए। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त भी हासिल कर ली है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार