रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की नीलामी से पहले लियाम लिविंगस्टोन को टीम से रिलीज कर दिया। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने इंग्लिश खिलाड़ी के नाम एक विदाई नोट लिखा।

Advertisement

बेंगलुरु स्थित फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट पर लिखा, "जब सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब आपने आगे बढ़कर टीम के लिए अहम योगदान दिया और हमारे सबसे सुनहरे अध्याय पर अपनी छाप छोड़ी। लियाम, आपने इसे पूरी भावना के साथ जिया। हमें वह बेहद पसंद आया! हर चीज के लिए धन्यवाद। आप हमेशा दिल से आरसीबी से जुड़े रहेंगे।"

Advertisement

पिछले साल, आरसीबी ने मेगा नीलामी के दौरान लिविंगस्टोन को 8.75 करोड़ रुपये में साइन किया था। इस खिलाड़ी ने आईपीएल 2025 में 10 मुकाबले खेलते हुए सिर्फ 112 रन बनाए थे।

ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन आरसीबी की ओर से रिलीज किए गए 8 खिलाड़ियों में शामिल हैं। उनके अलावा, साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को भी फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया था।

आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरिना में होगा, जहां 10 टीमें बोली लगाने के लिए आपस में भिड़ेंगी।

आरसीबी ने 17 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिसमें 6 विदेशी हैं। इस टीम के पर्स में 16.4 करोड़ रुपये शेष हैं। ऑक्शन के दौरान टीम के 8 स्लॉट खाली होंगे, जिसमें अधिक से अधिक 2 विदेशी खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता है।

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को शिकस्त देकर पहली बार खिताब अपने नाम किया था। विराट कोहली आईपीएल 2025 में रजत पाटीदार की अगुवाई वाली आरसीबी के लिए शीर्ष स्कोरर थे। कोहली ने 15 पारियों में 54.75 की औसत के साथ 657 रन बनाए।

आरसीबी ने 17 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिसमें 6 विदेशी हैं। इस टीम के पर्स में 16.4 करोड़ रुपये शेष हैं। ऑक्शन के दौरान टीम के 8 स्लॉट खाली होंगे, जिसमें अधिक से अधिक 2 विदेशी खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता है।

Also Read: LIVE Cricket Score

रिलीज किए गए खिलाड़ी: लियाम लिविंगस्टोन, स्वास्तिक चिकारा, मयंक अग्रवाल, टिम सीफर्ट, मनोज भंडागे, लुंगी एनगिडी, ब्लेसिंग मुजारबानी और मोहित राठी।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार