भारत अंडर 19 ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 के सामने तीसरे यूथ वनडे मैच में जीत के लिए 281 रन का लक्ष्य रखा है। भारत तीन मुकाबलों की सीरीज के शुरुआती दो मैच अपने नाम कर चुका है। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई खेमा इस मुकाबले में लाज बचाने उतरा है।

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनते हुए भारत ने 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 280 रन बनाए। टीम इंडिया को 10 के स्कोर पर कप्तान आयुष म्हात्रे के रूप में बड़ा झटका लगा। आयुष 4 गेंदों में इतने ही रन बनाकर पवेलियन लौटे।

Advertisement

इसके बाद 36 के स्कोर पर वैभव सूर्यवंशी भी पवेलियन लौट चुके थे। वैभव ने इस पारी में 20 गेंदों का सामना किया, जिसमें 2 छक्कों की मदद से 16 रन बनाए।

यहां से विहान मल्होत्रा ने वेदांत त्रिवेदी के साथ तीसरे विकेट के लिए 69 रन जुटाते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। विहान ने 52 गेंदों में 40 रन की पारी खेली।

वेदांत ने राहुल कुमार के साथ चौथे विकेट के लिए 99 रन जोड़े। इस साझेदारी ने टीम को 200 के पार पहुंचा दिया। वेदांत ने 92 गेंदों में 8 चौकों के साथ 86 रन बनाए। इसके अलावा, राहुल कुमार ने 84 गेंदों में 62 रन टीम के खाते में जोड़े।

ऑस्ट्रेलियाई खेमे से विल बायरोम और केसी बार्टन ने 3-3 विकेट हासिल किए, जबकि चार्ल्स लैचमंड, बेन गॉर्डन और कप्तान विल मालाजचुक ने 1-1 शिकार किए।

Advertisement

वेदांत ने राहुल कुमार के साथ चौथे विकेट के लिए 99 रन जोड़े। इस साझेदारी ने टीम को 200 के पार पहुंचा दिया। वेदांत ने 92 गेंदों में 8 चौकों के साथ 86 रन बनाए। इसके अलावा, राहुल कुमार ने 84 गेंदों में 62 रन टीम के खाते में जोड़े।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं, सीरीज के दूसरे मुकाबले में 300 रन बनाने के बाद भारत अंडर 19 टीम ने ऑस्ट्रेलियाई पारी को 47.2 ओवरों में महज 249 रन पर समेट दिया था। इसी के साथ भारतीय टीम ने 51 रन से मुकाबला अपने नाम किया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार