भारत के खिलाफ 29 अक्टूबर से शुरू होने जा रही टी20 सीरीज से पहले लेग स्पिनर तनवीर सांघा को ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम में शामिल किया गया है। स्पिनर एडम जांपा निजी कारणों के चलते शुरुआती मुकाबले में नहीं खेल सकेंगे।

Advertisement

एडम जांपा की पत्नी हैरियट जल्द ही दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। ऐसे में जांपा शनिवार को सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे मैच के बाद घर लौट गए थे। भारत ने रोहित शर्मा और विराट कोहली की शानदार साझेदारी के दम पर इस मुकाबले को 9 विकेट से अपने नाम किया था।

Advertisement

एडम जांपा एडिलेड में खेले गए सीरीज के दूसरे वनडे मुकाबले में 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुने गए थे। एडिलेड में जांपा ने 10 ओवरों में 60 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे।

टी20 सीरीज में जांपा की उपलब्धता अनिश्चित होने के कारण 23 वर्षीय सांघा के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी के रास्ते खुल गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से 7 टी20 मुकाबले खेल चुके तनवीर संघा ने 3 दिसंबर 2023 को अपना पिछला टी20 मैच खेला था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके नाम 10 टी20 विकेट दर्ज हैं। सांघा को भारत के खिलाफ बाएं हाथ के स्पिनर मैट कुहनेमैन के साथ स्पिन आक्रमण सौंपा जा सकता है।

टी20 सीरीज में जांपा की उपलब्धता अनिश्चित होने के कारण 23 वर्षीय सांघा के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी के रास्ते खुल गए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट (पहले से तीसरे मैच तक), माहली बीअर्डमैन (तीसरे से पांचवें मैच तक), बेन ड्वारशुइस (चौथे और पांचवें मैच के लिए), नाथन एलिस, जोश हेजलवुड (पहले और दूसरे मुकाबले के लिए), ग्लेन मैक्सवेल (तीसरे से पांचवें मैच तक), टिम डेविड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मैथ्यू कुहनेमैन, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप (विकेटकीपर), मैथ्यू शॉर्ट, जेवियर बार्टलेट, मार्कस स्टोइनिस, एडम जांपा और तनवीर सांघा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार