मैनचेस्टर, 26 जुलाई| इंग्लैंड ने यहां ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को मैच पर स्थिति मजबूती कर ली है। इंग्लैंड ने तीसरे दिन पहले सत्र का खेल खत्म होने तक मेहमान टीम पर 182 रनों की बढ़त ले ली। पहली पारी में 369 रनों का स्कोर खड़ा करने के बाद इंग्लैंड ने स्टुअर्ट ब्रॉड के छह विकेटों केदम पर विंडीज को उसकी पहली पारी में 197 रनों पर ढेर कर दिया।

Advertisement

दूसरी पारी में वह 172 रनों की बढ़त के साथ उतरी थी। भोजनकाल की घोषणा तक उसने अपनी दूसरी पारी में बिना कोई विकेट खोए 10 रन बना लिए हैं।

Advertisement

डॉब सिब्ले आठ और रोरी बर्न्‍स दो रन बनाकर खेल रहे हैं।

इससे पहले, विंडीज ने दिन की शुरुआत छह विकेट के नुकसान पर 137 रनों के साथ की थी। जेसन होल्डर और शेन डॉवरिच ने पारी को आगे बढ़ाया। होल्डर अपने अर्धशतक से चार रन दूर थे तभी ब्रॉड ने उनको एलबीडब्ल्यू कर विंडीज का सातवां झटका दिया। होल्डर ने अपनी 46 रनों की पारी में 82 गेंदों का सामना कर छह चौके मारे।

रखीम कोर्नवाल (10) और केमार रोच (0) को ब्रॉड ने लगातार दो गेंदों पर आउट कर विंडीज का स्कोर 188 रनों पर नौ विके कर दिया।

ब्रॉड ने डॉवरिच को 37 के निजी स्कोर पर आउट कर विंडीज की पारी का अंत किया।

Advertisement

ब्रॉड के अलावा जेम्स एंडरसन ने दो और जोफ्रा आर्चर तथा क्रिस वोक्स ने एक-एक विकेट लिया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार