भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने बेशक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन आज भी वो फैंस के दिलों पर राज़ करते हैं। युवी के 2007 टी-20 वर्ल्ड कप में लगाए 6 छक्के आज भी फैंस के ज़हन में ताज़ा हैं। लेकिन अब युवी ने एक और खुलासा किया है।

Advertisement

युवराज ने बताया है कि जब टी-20 वर्ल्ड कप में उन्होंने ब्रॉड के एक ही ओवर में छह छक्के लगाए थे, तो कैसे इस पूरी घटना पर उस समय के मैच रेफरी और स्‍टुअर्ट ब्रॉड के पिता क्रिस ब्रॉड ने क्या रिएक्शन दिया था।

Advertisement

22 यार्न पोडकास्ट से बातचीत के दौरान युवराज सिंह ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ उस वर्ल्‍ड कप में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले का एक किस्‍सा शेयर किया। युवी ने बताया कि उस मैच में स्टुअर्ट ब्रॉड के पिता क्रिस ब्रॉड मैच रेफरी थे और वो मेरे पास आए और बोले कि मेरे बेटे का करियर लगभग खत्‍म करने के लिए, शुक्रिया।

इसके बाद भारत के स्टार ऑलराउंडर ने ये भी कहा कि ब्रॉड को 6 छक्के लगाने के पीछे कुछ भी व्यक्तिगत नहीं था। वो ब्रॉड का दर्द समझते हैं क्योंकि उन्होंने भी एक ओवर में पांच छक्के खाए थे। इसके अलावा युवराज ने ये भी खुलासा किया कि वो 2007 टी 20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के कप्तान बनने की उम्मीद कर रहे थे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार