7 सितबंर। पांचवें टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड की टीम ने 7 विकेट पर 198 रन बना लिए हैं। चायकाल के बाद भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का परफॉर्मेंस किया और बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही इंग्लैंड की टीम पहले दिन का खेल खत्म होने तक 198 रन ही बना सकी। स्कोरकार्ड
Advertisement
इंग्लैंड के तरफ से कुक ने 71 रन बनाए और साथ ही मोईन अली ने 50 रन की पारी खेली। पहले दिन का खेल खत्म होने पर जोस बटलर 11 रन और आदिल रशीद 4 रन बनाकर खेल करहे हैं।
सैम कुरेन को इशांत शर्मा ने आउट कर भारत को राहत की सांस लेने में अहम भूमिका निभाई। भारत के तरफ से इशांत शर्मा ने 3 विकेट चटकाए तो वहीं रवींद्र जडेजा और बुमराह ने 2- 2 विकेट लिए हैं।