Australia vs Pakistan 1st Test: डेविड वॉर्नर (David Warner) के शानदार शतक के दम पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ पर्थ में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच पहले दिन 5 विकेट के नुकसान पर 346 रन बना लिए हैं। दिन का खेल खत्म होने पर मिचेल मार्श (15 रन) और एलेक्स कैरी (14 रन) नाबाद रहे। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला ऑस्ट्रेलिया के लिए सही साबित हुआ और डेविड वॉर्नर ने उस्मान ख्वाजा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 126 रनों की साझेदारी की। ख्वाजा के रूप में ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका लगा, उन्होंने 98 गेंदों में 41 रन बनाए। 

Advertisement

इसके बाद वॉर्नर ने एक छोर संभाला लेकिन दूसरे छोर से कोई बल्लेबाज उनके साथ बड़ी साझेदारी नहीं कर सका। अपनी आखिरी टेस्ट सीरीज खेल रहे वॉर्नर ने अपने करियर का 26वां शतक लगाया और 211 गेंदों में 16 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 164 रन की पारी खेली। इसके साथ ही वॉर्नर बतौर ओपनर टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में मैथ्यू हेडन को पछाड़कर चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। 

मिडल ऑर्डर में ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने 53 गेंदों में 40 रन, स्टीव स्मिथ ने 60 गेंदों में 31 रन की पारी खेली।

पाकिस्तान के लिए डेब्यू मैच खेल रहे आमेर जमाल ने 2 विकेट लिए। इसके अलावा शाहीन अफरीदी, खुर्रम शहजाद और फहीम अशरफ ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

टीमें:

Advertisement

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, सऊद शकील, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), आगा सलमान, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, आमेर जमाल, खुर्रम शहजाद।

Also Read: Live Score

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार