भारतीय क्रिकेट टीम ने ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में फॉलोऑन को टाल दिया लेकिन पिछले दोनों मैचों की तरह इस मैच की पहली पारी में भी टॉप ऑर्डर सवालों के घेरे में आ गया। खासकर, युवा बल्लेबाज शुभमन गिल जो पिछले कुछ समय से घर से बाहर बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं और वो गाबा टेस्ट की पहली पारी में भी खराब शॉट खेलकर अपना विकेट फेंक गए।

Advertisement

गिल के खराब प्रदर्शन पर भारत के महान बल्लेबाज़ सुनील गावस्कर ने उन्हें खरी खोटी सुनाई है। स्टार स्पोर्ट्स पर बोलते हुए गावस्कर ने कहा, "पारी की शुरुआत में कुछ शॉट खतरनाक होते हैं, इससे पहले कि आप जम जाएं और आपको पता न हो कि विकेट क्या कर रहा है। उन सभी शॉट्स को अपनी जेब में रखो। जब आप 30-40-50 रन पर नाबाद हों, तो उन्हें मत खेलो, फिर क्या आप उन शॉट्स को फिर से खेल सकते हैं? आप कह सकते हैं कि ये बहुत अच्छा शॉट चयन नहीं था। ये एक बहुत अच्छा कैच था, इसलिए वहां थोड़ी सी बदकिस्मती भी थी। लेकिन वो उस गेंद को छोड़ सकते थे।"

Advertisement

अगर शुभमन गिल की बात करें तो उन्होंने अब तक इस सीरीज में 3 पारियों में केवल 60 रन बनाए हैं और उनका औसत केवल 20 है। ये 2021 में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में उनके पिछले प्रदर्शन की तुलना में बहुत बड़ी गिरावट है, जहां उन्होंने 51.80 की औसत से 259 रन बनाए थे। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि आखिरी दो मैचों में गिल का बल्ला गरजता है या रूठा रहता है।

तीसरे मैच की बात करें तो भारतीय क्रिकेट टीम ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 252 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम पहली पारी में अभी भी 193 रन पीछे है। दिन के अंत पर आकाशदीप 27 रन और जसप्रीत बुमराह 10 रन बनाकर नाबाद रहे। खराब रोशनी के कारण अंपायरों ने मुकाबला समय से पहले खत्म करने का फैसला लिया। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार