हार्दिक पांड्या ने जिस तरह से अपनी कप्तानी में गुजरात टाइटंस को उनके पहले ही सीज़न में चैंपियन बना दिया उसको लेकर उनकी जमकर तारीफ हो रही है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर कप्तान हार्दिक पांड्या के मुरीद हो चुके हैं और उनका मानना है कि अगर हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत एक साथ मिडल ऑर्डर में खेले तो विपक्षी टीम के लिए मुश्किलें खड़ी हो जाएंगी।

Advertisement

पांड्या ने आईपीएल 2022 सीज़न में एक कप्तान के रूप में तो जो किया वो किया लेकिन बल्ले से उन्होंने 487 रन बनाए और गेंदबाज़ी में आठ विकेट भी लिए। स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए, गावस्कर ने बताया कि मुश्किल परिस्थितियों में पांड्या और ऋषभ पंत भारत के लिए एक शक्तिशाली जोड़ी साबित हो सकते हैं। 

Advertisement

सुनील गावस्कर ने कहा, "मुझे लगता है कि उसे शायद पांच या छह पर रखा जाएगा। जरा सोचिए, अगर भारतीय टीम में हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत पांच या छह पर हैं। वो शायद थोड़ा सा स्वैप कर सकते हैं। ये एक खतरनाक जोड़ी होगी और ये दोनों 14वें से 20वें ओवर यानि छह ओवर में आप शायद 100-120 रनों की भी उम्मीद कर सकते हैं।"

आगे बोलते हुए लिटिल मास्टर ने कहा, "ये दोनों ही ऐसा करने में सक्षम हैं। इसलिए, ये एक रोमांचक पहलू होने जा रहा है। मैं वास्तव में इसके लिए उत्सुक हूं - ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या पांच या छह पर बल्लेबाजी करते हैं, तो काफी मज़ा आने वाला है।" वहीं, आईपीएल 2022 का खिताब जीतने के बाद पांड्या ने भी प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि वो भारत के लिए किसी भी हालत में वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार