दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शनिवार को शानदार जीत दर्ज करने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा कि उनकी टीम को चीजों को समझने का समय मिला और यह जीत की एक वजह रहा।

Advertisement

कोलकाता ने दिल्ली के खिलाफ बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों अच्छी की। कोलकाता ने नारायण (64) और नीतीश राणा (81) के बीच हुई 115 रनों की साझेदारी के दम पर दिल्ली के सामने 195 रनों की चुनौती रखी थी। दिल्ली यह लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई। कोलकाता के लिए वरुण चक्रवर्ती ने पांच विकेट लिए।

Advertisement

मैच के बाद मोर्गन ने कहा, "हमें चीजों को देखने समझने के लिए कुछ दिनों का समय मिला था। इस तरह के टूर्नामेंट में चीजों में फंस जाना आसान है। सुनील ने शानदार वापसी की और एक ऑलराउंडर की तरह खेले। नीतीश राणा और उन्होंने यह रन बनाए।"

उन्होंने कहा, "नारायण को नंबर 5 पर बल्लेबाजी भेजने का आइडिया हेड कोच ब्रैंडन मैकुलम का था। आपको इस तरह के टूर्नामेंट में मजबूत बल्लेबाजी क्रम की अपेक्षा लंबा बल्लेबाजी क्रम चाहिए होता है। इसलिए मैं नीचे बल्लेबाजी कर रहा हूं।"

वरुण को लेकर मोर्गन ने कहा, "वरुण शानदार इंसान हैं। वह सिर्फ अपना काम करते हैं। पूरे टूर्नामेंट में वो शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार