Sunil Narine Record: वेस्टइंडीज के महान स्पिन गेंदबाज़ सुनील नारायण (Sunil Narine) मौजूदा समय में कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 (CPL 2025) में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स (Trinbago Knight Riders) टीम के लिए खेल रहे हैं। गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट के दौरान वो अपनी टीम के बचे हुए मुकाबलों में अपनी गेंदबाज़ी से धमाल मचाकर टी20 क्रिकेट का एक ऐसा रिकॉर्ड बना सकते हैं जो कि अब तक दुनिया के सिर्फ दो ही खिलाड़ी बना पाए हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि सुनील नारायण टी20 फॉर्मेट के सबसे बड़े गेंदबाज़ों में से एक हैं जिन्होंने दुनियाभर की टी20 लीग खेलकर अब तक 563 टी20 मैचों में 595 विकेट चटकाए हैं।

Advertisement

यहां से अब अगर सुनील नारायण CPL 2025 के दौरान ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के बचे हुए मुकाबलों में सिर्फ 5 विकेट और चटकाते हैं तो वो टी20 फॉर्मेट में अपने 600 विकेट पूरे कर लेंगे और इस फॉर्मेट में 600 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा करने वाले सिर्फ और सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।

बता दें कि मौजूदा समय में सिर्फ राशिद खान और ड्वेन ब्रावो ही वो दो गेंदबाज़ हैं जिन्होंने टी20 फॉर्मेट में 600 या उससे ज्याद विकेट चटकाए हैं। राशिद खान के नाम 490 टी20 मैचों में 666 विकेट दर्ज हैं और ड्वेन ब्रावो ने 582 टी20 मैचों में 631 विकेट अपने नाम किए हैं।  

टी20 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़

राशिद खान - 490 मैचों में 666 विकेट

Advertisement

ड्वेन ब्रावो - 582 मैचों में 631 विकेट

सुनील नारायण - 563 मैचों में 595 विकेट

इमरान ताहिर - 440 मैचों में 561 विकेट

Advertisement

शाकिब अल हसन - 460 मैचों में 503 विकेट

आंद्रे रसेल - 570 मैचों में 494 विकेट

ये भी जान लीजिए कि CPL 2025 में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम अपना आखिरी लीग मुकाबला बारबाडोस रॉयल्स के साथ शनिवार, 13 सितंबर को खेलने वाली है। इसके अलावा वो पॉइंट्स टेबल पर 9 मैचों में 6 जीत के साथ टॉप पर मौजूद है और ऐसा करते हुए उन्होंने टॉप-4 में भी अपनी जगह पक्की कर ली है। कुल मिलाकर सुनील नारायण के पास CPL 2025 के दौरान ही अपने 600 टी20 विकेट करने का सुनहरा मौका है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

ट्रिनबागो नाइट राइडर्स टीम: कॉलिन मुनरो, एलेक्स हेल्स, डैरेन ब्रावो, निकोलस पूरन (विकेटकीपर/कप्तान), कीरोन पोलार्ड, आंद्रे रसेल, अकील हुसैन, सुनील नारायण, नाथन एडवर्ड्स, टेरेंस हिंड्स, उस्मान तारिक, मोहम्मद आमिर, यानिक कारिया, कीसी कार्टी, अली खान, जोशुआ दा सिल्वा, मैककेनी क्लार्क।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार