VIDEO : राहुल की सेंचुरी पर सुनील शेट्टी ने दिया रिएक्शन; फैंस बोले- 'तो क्या रिश्ता पक्का समझें'

Updated: Fri, Aug 13 2021 00:22 IST
Cricket Image for VIDEO : राहुल की सेंचुरी पर सुनील शेट्टी ने दिया रिएक्शन; फैंस बोले- 'तो क्या रिश् (Image Source: Google)

भारतीय क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में पहले दिन 3 विकेट के नुकसान पर 276 रन बना लिए हैं। पहले दिन का खेल खत्म होने पर केएल राहुल (127) और उप-कप्तान अंजिक्य रहाणे (1) नाबाद पवेलियन लौटे हैं।

पहले दिन केएल राहुल के सामने इंग्लैंड के सारे गेंदबाज़ घुटने टेकते हुए नजर आए। राहुल के शतक के बाद उनकी चौतरफा तारीफ की जा रही है। इस कड़ी में बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुनील शेट्टी का नाम भी शामिल हो गया है, जिनकी बेटी अथिया शेट्टी राहुल के साथ इस समय इंग्लैंड में क्वालिटी टाइम बिता रही हैं।

सुनील शेट्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से राहुल के शतक का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'क्रिकेट के मक्का में शतक, अच्छा खेले बाबा।' शेट्टी के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर भी मज़ेदार रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं।

यूज़र्स शेट्टी के इस ट्वीट पर कमेंट करते हुए कह रहे हैं कि क्या अब अथिया और राहुल का रिश्ता पक्का समझें। वहीं, एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा कि अथिया शेट्टी राहुल के लिए लेडी लक्क लेकर आई है।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें