कोलकाता नाइट राइडर्स ने शुक्रवार को अपनी कप्तानी में बदलाव किया। दिनेश कार्तिक के इस्तीफा देने के बाद विश्व विजेता कप्तान इंग्लैंड के इयोन मोर्गन को टीम का नया कप्तान बनाया गया, लेकिन टीम को मुंबई इंडियंस के हाथों आठ विकेट से हार मिली। अब कोलकाता को अपने अगले मैच में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उतरना है। इस मैच में सभी की नजरें मोर्गन की कप्तानी पर रहेंगी। दिन में कप्तानी मिलने के बाद मोर्गन ने शाम को टीम की कप्तानी मैदान पर की, लेकिन शायद उनके पास समय कम था।

Advertisement

दोनों ही टीमों को अपने पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। 

Advertisement

अब उनके पास टीम की रणनीति अपने हिसाब से बनाने का मुनासिब समय है। रास्ते से बाहर चल रही हैदराबाद के खिलाफ मोर्गन के लिए टीम को संभालना ज्यादा सिरदर्द नहीं होगा। उन्हें बस सही संयोजन तलाशना है। पिछले मैच में उन्होंने कुछ बदलाव किए थे, जो असरदार नहीं रहे। मसलन, क्रिस ग्रीन को खेलाना और उनसे पहला ओवर डलवाना। यह निर्णय उनके खिलाफ गए थे।

हैदराबाद के खिलाफ मोर्गन किस तरह से टीम के खिलाड़ियों का इस्तेमाल करते हैं यह देखना होगा। उनकी चिंता बल्लेबाजी ही होगी। यहां खिलाड़ियों में बदलाव तो नहीं हो सकता लेकिन उनकी मानसिकता जरूर बदली जा सकती है और मोर्गन अगर यह करने में सफल रहे तो टीम का एक नया रूप देखने को मिल सकता है।

राहुल त्रिपाठी, शुभमन गिल, दिनेश कार्तिक, सभी को एक अलग अंदाज की जरूरत है। साथ ही साथ वह भी मोर्गन, आंद्रे रसेल को किस तरह से संभालते हैं वो देखना होगा। रसेल इस सीजन तो बिल्कुल भी नहीं चले हैं।

गेंदबाजी में पैट कमिंस, प्रसिद्ध कृष्णा, शिवम मावी, कमलेश नागरकोटी भी अच्छा कर रहे हैं। एक चीज यहां मोर्गन और टीम को देखनी होगी और वो है चाइनमैन कुलदीप यादव की जगह। कुलदीप लंबे समय से टीम से बाहर हैं। मोर्गन, कुलदीप को वापस टीम में लाते हैं और उनका किस तरह से उपयोग करते हैं यह देखना होगा।

Advertisement

वहीं, हैदराबाद के लिए भी मुश्किल है। क्योंकि बल्लेबाजी उसकी भी समस्या है। अब उसके पास ज्यादा कुछ बचा नहीं है उसे अब हर मैच में जीत चाहिए और 2016 में टीम को खिताब दिलाने वाले कप्तान डेविड वार्नर टीम को यहां से किस तरह से प्रेरित करते हैं यह देखने वाली चीज होगी। टीम अच्छा करे इसके लिए जरूरी है कप्तान वार्नर, जॉनी बेयरस्टो, मनीष पांडे और केन विलियम्सन का चलना।

गेंदबाजी तो टीम की अच्छी रही है और दूसरे हाफ में तो हो सकता है कि हैदराबाद गेंदबाजी और खतरनाक हो जाए। अब स्पिनरों को बोलबाला देखने को मिल सकता है। ऐसे में राशिद खान बाकी टीम के लिए परेशानी का सबब हो सकते हैं। मोहम्मद नबी को भी टीम मौका दे सकती है और अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद के रूप में दो युवा स्पिनरल टीम के पास हैं।

Kolkata vs Hyderabad Head to Head

Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कुल 18 मैच खेले गए हैं। जिसमें कोलकाता ने 11 और हैदराबाद ने 7 मैच जीते हैं। पिछले पांच मैचों की बात की जाए तो कोलकाता ने तीन और हैदराबाद ने दो मैच जीते हैं। इस सीजन 26 सितंबर को खेले गए मुकाबले में कोलकाता ने हैदराबाद को 7 विकेट से रौंदा था।

टीमें (सम्भावित) :

कोलकाता नाइट राइडर्स: राहुल त्रिपाठी, शुभमन गिल, नीतीश राणा, इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, क्रिस ग्रीन, पैट कमिंस, शिवम मावी, प्रसिद्ध कृष्णा और वरुण चक्रवर्ती।

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वॉर्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग, विजय शंकर, राशिद खान, टीय नटराजन, खलील अहमद, संदीप शर्मा,शहबाज नदीम।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार