सनराइजर्स हैदराबाद (SunRisers Hyderabad) ने एक बार फिर अपने गेंदबाजों के दम पर रोमांचक मैच में शानदार जीत हासिल की है। डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली इस टीम ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को सात रनों से हरा दिया। सुपर किंग्स को 2014 के बाद पहली बार लगातार तीन मैचों में हार मिली है।

Advertisement

वॉर्नर ने टॉ़स जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और युवा बल्लेबाज प्रियम गर्ग (Priyam Garg) के नाबाद 51 रनों के दम पर 20 ओवरों में पांच विकेट गंवा कर 164 रनों का स्कोर खड़ा किया। हैदराबाद की गेंदबाजी के हिसाब से यह स्कोर अच्छा था जिसका वो बचाव कर सकती थी और उसने किया भी यही। चेन्नई को उसने पूरे ओवर खेलने के बाद 157/5 रनों पर रोक दिया।

Advertisement

चेन्नई के लिए इस मैच में न फाफ डु प्लेसिस का बल्ला चला और न ही वापसी कर रहे अंबाती रायडू और ड्वेन ब्रावो का। रवींद्र जडेजा (50 रन, 35 गेंद 5 चौके, 2 छक्के) और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद 47 रन, 36 गेंद, 4 चौके, 1 छक्का) ने टीम को जीत दिलाने की कोशिश की लेकिन चूक गए।

आखिरी के तीन ओवरों में चेन्नई को 63 रनों की जरूरत थी। जडेजा ने अपना पहला आईपीएल अर्धशतक जमाया लेकिन 18वें ओवर की चौथी गेंद पर वो आउट हो गए। उनके स्थान पर आए सैम कुरैन (नाबाद 15) ने आते ही छक्का मारा। अगले ओवर में हैदराबाद को झटका क्योंकि उसके सबसे अनुभवी गेंदबाज और डेथ ओवरों के स्पेशलिस्ट भुवनेश्वर कुमार 19वें ओवर की दूसरी गेंद फेंकते हुए चोट लग गई और वो बाहर चले गए।

 

आखिरी ओवर में 28 रन चाहिए थे। वॉर्नर के पास विकल्प नहीं थे इसलिए उन्होंने यह ओवर युवा अब्दुल समद को दिया। उन्होंने पहली गेंद वाइड डाल दी जिस पर चौका चला गया। इस गेंद पर पांच रन आए। अब छह गेंदों में 23 रन चाहिए थे। पांचवी गेंद पर धोनी ने चौका, तीसरी गेंद पर धोनी ने एक रन लिया और स्ट्राइक कुरैन को दी। कुरैन ने भी एक रन लिया और चेन्नई को दो गेंदों पर 15 रन चाहिए थे जो बने नहीं।

चेन्नई को लेकिन अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी। 42 रनों पर उसने अपने चार विकेट- शेन वाटसन (1), अंबाती रायडू (8) और फाफ डु प्लेसिस (22), केदार जाधव (3) खो दिए थे।

Advertisement

यहां से जडेजा और धोनी ने 72 रनों की साझेदारी कर टीम को मैच में बनाए रखा था, लेकिन इन दोनोंकी कोशिश अंजाम तक नहीं पहुंच सकी।

इससे पहले वॉर्नर ने टॉस जीत बल्लेबाजी चुनी। नई ऊर्जा के साथ उतरी चेन्नई को शुरुआत भी सकारात्मक मिली। दीपक चहर ने अपनी इनस्विंग से टीम को जॉनी बेयरस्टो (0) का विकेट पहले ही ओवर में दिला दिया।

ठाकुर ने पैर जमाते दिख रहे मनीष पांडे (29) को आठवें ओवर में बोल्ड कर हैदराबाद का स्कोर 47/2 कर दिया।

Advertisement

कुछ यही हाल हैदराबाद के वॉर्नर (28) का हुआ और वह भी अपनी अच्छी शुरुआत को लंबी नहीं ले जा पाए। पीयूष चावला की गेंद पर डु प्लेसिस ने उनका बाउंड्री पर लाजवाब कैच पकडा। हैदराबाद को अगली गेंद पर एक और झटका लगा।

युवा बल्लेबाज प्रियम के साथ हुई गलतफहमी के चलते रायडू और धोनी ने मिलकर केन विलियम्सन को (9) को रन आउट कर दिया। प्रियम ने फिर इस गलती का भुगतान अर्धशतकीय पारी खेल किया। अंत में उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को समझा और टीम को एक सम्मानजनक स्कोर दिया। उनके साथ अभिषेक शर्मा भी अच्छी पारी खेलेत हुए 24 गेंदों में चार चौके और एक छक्का मारा। प्रियम और अभिषेक ने 77 रनों की साझेदारी की।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार