सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स (Brydon Carse) शनिवार (28 मार्च) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ हुए आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में नहीं खेले। मैच के बाद सनराइजर्स के हेड कोच डेनियल विटोरी ने कार्स को लेकर अपडेट देते हुए उनके चोटिल होने की पुष्टि की।

Advertisement

सनराइजर्स को 201 रन का विशाल स्कोर बनाने के बावजूद बेंगलुरु में करारी हार मिली। आरसीबी ने 15.4 ओवर में जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया।

Advertisement

मैच के बाद विटोरी ने कहा, “ जब वह नेट्स में बल्लेबाजी कर रहे थे, तब उनके हाथ पर चोट लग गई। ठीक उसी हाथ पर जिससे वह गेंदबाज़ी करते हैं। स्कैन में यह तो साफ हो गया कि हाथ में कोई फ्रैक्चर नहीं है, लेकिन उसमें काफी सूजन आ गई थी। उन्होंने मैच के लिए तैयार होने के लिए पूरी कोशिश की, लेकिन उनके लिए गेंद को पकड़ पाना मुश्किल हो रहा था।”

"उनकी हालत में सुधार हो रहा है, इसलिए हमें उम्मीद है कि कोलकाता नाइट राइडर्स (2 अप्रैल) के खिलाफ सिलेक्शन के लिए उपलब्ध होंगे।"

कार्स की वापसी से सनराइजर्स को काफी फायदा होगा, क्योंकि प्रमुख खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी के चलते गेंदबाजी आक्रामण संघर्ष करते हुए दिखा।

पैट कमिंस और कार्स के उपलब्ध न होने के कारण, गेंदबाज़ी आक्रमण में धार की कमी खली। इसका सारा दारोमदार डेविड पेन पर आ गया, जो मैच से ठीक पहले ही रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल हुए ।

Advertisement

पेन ने 3 ओवर मे 35 रन देकर 2 विकेट लिए। कुल मिलाकर, पेन, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा और हर्ष दुबे ने 11 ओवरों में 144 रन लुटाए।

गौरतलब कै कि इस मुकाबले में आरसीबी ने हैदराबाद 6 विकेट से हरा दिया।  पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद हैदाराबद ने कप्तान ईशान किशन की 38 गेंदों में 80 रन की पारी से 9 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

जवाब में आरसीबी ने 15.4 ओवर में 4 विकेट गवाकर जीत हासिल की। टॉप स्कोर रहे विराट कोहली ने 38 गेंदों में नाबाद 69 रन और देवदत्त पडिक्कल ने 26 गेंदों में 61 रन की पारी खेली।
 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार