सनराइजर्स हैदराबाद ने रविवार को यहां दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के साथ खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण के 26वें मैच में चार विकेट पर 158 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद के दोनों ओपनरों कप्तान डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो टीम को पिछले मैच की तरह शुरुआत नहीं दिला सके और टीम ने 23 रन के स्कोर पर बेयरस्टो के रूप में अपना पहला विकेट गंवा दिया।

Advertisement

बेयरस्टो को युवा तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने संजू सैमसन के हाथों कैच कराया। बेयरस्टो ने 19 गेंदों का सामना करने के बाद एक छक्के के सहारे 16 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद वॉर्नर ने मनीष पांडे के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी की।

Advertisement

वॉर्नर इस बार अपना अर्धशतक बनाने से चूक गए और 48 के स्कोर पर जोफरा आर्चर की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। उन्होंने 38 गेंदों की पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए। वॉर्नर के आउट होने के बाद पांडे भी आईपीएल में अपना 17वां अर्धशतक पूरा करने के बाद टीम के तीसरे बल्लेबाज के रूप में आउट हो गए।

पांडे ने 44 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 54 रनों की पारी खेली। अंतिम के ओवरों में केन विलियम्सन और रियान पराग ने चौथे विकेट के लिए 36 रनों की साझेदारी करके टीम को 150 के पार पहुंचाया।

Advertisement

विलियम्सन ने 12 गेंदों पर नाबाद 22 रन जबकि प्रियम ने आठ गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाते हुए 15 रनों का योगदान दिया।

राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफरा आर्चर, कार्तिक त्यागी और जयदेव उनादकट ने एक-एक विकेट चटकाए।
ओवरों में केन विलियम्सन और रियान पराग ने चौथे विकेट के लिए 36 रनों की साझेदारी करके टीम को 150 के पार पहुंचाया।

विलियम्सन ने 12 गेंदों पर नाबाद 22 रन जबकि प्रियम ने आठ गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाते हुए 15 रनों का योगदान दिया।

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफरा आर्चर, कार्तिक त्यागी और जयदेव उनादकट ने एक-एक विकेट चटकाए।
 
लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार