MI London Women vs Sunrisers Leeds Women Highlights: सनराइजर्स लीड्स ने मंगलवार (21 जुलाई) को लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेले गए महिला द हंड्रेड 2026 (The Hundred Women's) के पहले मुकाबले मे एमआई लंदन को 7 विकेट से हरा दिया।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद निर्धारित 100 गेंदों में एमआई लंदन की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए। हेले मैथ्यूज ने 22 गेंदों में 33 रन और डैनी वायट-हॉज ने 20 गेंदों 29 रन बनाए। बल्लेबाजी के लिए उतरी छह बैटर दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई।
सनराइजर्स के लिए कप्तान डैनियल गिब्सन और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट, एनाबेल सदरलैंड औऱ हनाह बेकर और कैसिडी मैकार्थी ने 1-1 विकेट लिया।
जवाब में खराब शुरूआत के बावजूद भी सनराइजर्स की टीम ने 31 गेंद बाकी करते हुए 3 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। टॉप स्कोरर रहीं फीबी लिचफील्ड ने 26 गेंदों में 43 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
वहीं एनाबेल सदरलैंड ने 23 गेंदों में नाबाद 30 रन बनाए। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 36 गेंदों में 57 रन की अहम साझेदारी की।
Also Read: LIVE Cricket Score
एमआई लंदन के लिए किर्स्टी गॉर्डन और एलेक्सा स्टोनहाउस ने 1-1 विकेट चटकाया।