भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव है। जब ऐसी बड़े स्टार एक साथ कोई नया ट्रेंड लेकर आते है तो उनके चाहने वाले भी उनको फॉलो करते हैं।

Advertisement

हाल ही में अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें दोनों पति पत्नी अपनी उंगलियों पर बैट बैलेंस करते हुए नजर आ रहे है।

Advertisement

अनुष्का शर्मा ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में डाला था कि," मुझे बैट बैलेंस करते वक्त उसे घूरना पसंद है। विराट कोहली के साथ बैट बैलेंस चैलेंज।" इस वीडियो के अंत में विराट कोहली ने फैंस को यह चैलेंज स्वीकार करने के लिए कहा था।

इसी क्रम में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलने वाले भारत के बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने कोहली के इस चैलेंज को किया। रैना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो पोस्ट किया जिसमें वो अपनी उंगलियों पर बैट को बैलेंस कर रहे है। रैना ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा कि "एकदम टकाटक चैलेंज है।"

बता दें कि सुरेश रैना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। वो लगातार कुकिंग से लेकर कई अन्य वीडियो पोस्ट करते रहते हैं और अपने फैंस को रोमांचित करते रहते हैं। इस बल्लेबाज ने हाल ही में एक किताब भी लॉन्च की है जिसका शीर्षक ' Believe' है।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार