18 नवंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। टीम इंडिया में वापसी की कोशिशों में जुटे हुए सुरेश रैना के लिए कुछ भी ठीक नहीं हो रहा है। यो-यो टेस्ट पास ना कर पाने के साथ-साथ वह अब लगातार खराब फॉर्म से भी झूझ रहे हैं। मौजूदा रणजी सीजन में भी रैना लगातार फ्लॉप साबित हो रहे हैं।

Advertisement

कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में उत्तर प्रदेश और कर्नाटक के बीच खेले जा रहे रणजी मैच में शून्य पर आउट हो गए। यूपी के कप्तान रैना इस सीजन में दूसरी बार शून्य पर आउट हो गए। रैना ने मौजूदा रणजी सीजन में खेली गई 9 पारियों में 11.67 के औसत से सिर्फ 105 रन बनाए हैं। जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 33 रन रहा है, जो उन्होंने असम के खिलाफ बनाया था। 

Advertisement

एक समय में टीम इंडिया का अहम हिस्सा रहे सुरेश रैना पिछले दो सालों से वनडे टीम से बाहर हैं। उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच 25 अक्टूबर 2015 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुंबई में खेला था।  वहीं उन्होंने अपना आखिरी टी20 इटरनेशनल मैच 1 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार