18 फरवरी, जोहान्सबर्ग (CRICKETNMORE)। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी- 20 में भले ही सुरेश रैना अपनी बल्लेबाजी से केवल 15 रन ही बना पाए लेकिन फील्डिंग के दौरान उन्होंने गजब करते हुए एक शानदार कैच लपक लिया। लाइव स्कोर

Advertisement

रैना ने साउथ अफ्रीकी कप्तान डुमिनी का भुवी की गेंद पर उलटा भागकर बेहद ही मुश्किल कैच लपकर कमाल कर दिया। डुमिनी कोई खास कमाल नहीं कर पाए और केवल 3 रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement

सुरेश रैना ने अपने टी- 20 इंटरनेशनल में अपना 35 कैच लपकर धमाल मचा दिया है। सभी जानते हैं कि रैना टी- 20 में जहां एक शानदार बल्लेबाज हैं तो वहीं फील्डर के तौर पर कमाल के हैं। सुरेश रैना भारत के तरफ से टी- 20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले भारतीय फील्डर हैं।

सुरेश रैना की फील्डिंग का करिश्मा ऐसा ही कि महान फील्डर रहे जोंटी रोड्स ने भी रैना को कमाल का फील्डर माना था।

भुवनेश्वर कुमार ने लिए 5 विकेट लेकिन इसके पीछे था सुरेश रैना का हाथ

Advertisement

भुवी ने पहले टी- 20 में 5 विकेट 25 रन देकर चटकाए हैं जो एक कमाल का रिकॉर्ड है। इस मैच में सुरेश रैना ने 3 कैच लपके जिसमें 2 कैच उन्होंने भुवी की गेंद पर लपकने का कमाल किया। 

भुवी ने क्रिस मॉरिस को आउट कर अपना पांचवां शिकार बनाया तो उस कैच को लपकने वाले सुरेश रैना ही थे। आपको बता दें कि जब युजवेंद्र चहल ने भी टी-20 इंटरनेशनल में अपना पांचवां विकेट लिया था तो उस मैच में भी रैना ने ही पांचवें विकेट के लिए कैच लपका था। 

यानि रैना की फील्डिंग जिस मैच में कमाल की रहती है उस मैच में गेंदबाज 5 विकेट लेता है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार