भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना (Suresh Raina) भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन उनमें ये खेल अभी खत्म नहीं हुआ है। सुरेश रैना को आज भी जहां क्रिकेट खेलने का मौका मिलता है वो दिल से इस खेल को खेलते हैं। हालांकि आज भी चिन्ना थाला के लिए बैटिंग पार्टनर की पसंद के तौर पर सबसे ऊपर सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ही हैं। सुरेश रैना ने एक बार फिर अपनी दोस्ती की मिसाल पेश की है।

Advertisement

दरअसल, हाल ही में सुरेश रैना ने एक इंटरव्यू दिया जिसके दौरान उनसे आखिरी 6 बॉल पर 20 रन बनाने के लिए एक पार्टनर को चुनने को कहा गया। यहां ये सवाल सुनते ही चिन्ना थाला ने एक भी सेंकेड का समय नहीं लिया और महेंद्र सिंह धोनी को अपनी पहली पसंद कहा।

Advertisement

सुरेश रैना बोले, 'एमएस धोनी, मुझे इस सवाल के लिए ऑप्शन चाहिए ही नहीं।' आपको बता दें कि सुरेश रैना की तरफ से धोनी के लिए इस तरह का प्यार पहली बार नहीं दिखा है। धोनी और रैना दोनों ही काफी अच्छे दोस्त हैं और इन दोनों ही दिग्गजों ने भारत और चेन्नई सुपर किंग्स, के लिए काफी क्रिकेट एक साथ खेला।

गौरतलब है कि सुरेश रैना महेंद्र सिंह धोनी को अपने इतना करीब मानते हैं कि जब धोनी ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था तब सुरेश रैना ने भी बिना कुछ सोचे उसी दिन अपने इंटरनेशनल रिटायरमेंट की भी घोषणा कर दी है। इतना ही नहीं, सुरेश रैना ने ये भी खुलाया किया है कि आईपीएल में उन्हें दूसरी फ्रेंचाइजी की तरफ से कैप्टेंसी ऑफर हुई थी, लेकिन धोनी ने उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स में ही रहने को कहा और फिर रैना ने भी दूसरी फ्रेंचाइजी में जाने के विचार को हमेशा के लिए साइड कर दिया। हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स के बैन होने पर वो गुजरात जायंट्स के लिए खेले थे और वहां उन्होंने कैप्टेंसी भी की थी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार