March 27 (CRICKETNMORE) - टीम इंडिया के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज सुरेश रैना आईपीएल के इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने और रन बनाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम ही है।

Advertisement

पिछले 10 सीजन से ही रैना आईपीएल का हिस्सा हैं। पहले 8 साल वह चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे और उसके बाद दो साल के लिए गुजरात लायंस की टीम से जुड़े। इस बार वह फिर दो साल के बैन के बाद लौटी चेन्नई की टीम का हिस्सा होंगे।

Advertisement

रैन ने अब तक आईपीएल में खेले गए 161 मैचों में 40.18 की औसत से 4540 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 100 रन रहा है।

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रैना दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने क्रिस गेल के बाद इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 173 छक्के मारे हैं।

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार