कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सोमवार को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में शानदार पारी खेल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले बल्लेबाज एबी डी विलियर्स ने कहा है कि वह अपनी मैच जिताऊ पारी से खुश और हैरान हैं। डी विलियर्स ने नाबाद 73 रनों की पारी खेली और टीम को 194 का स्कोर दिया। कोलकाता इस मजबूत लक्ष्य के सामने नौ विकेट खोकर 112 रन ही बना सकी।

Advertisement

डी विलियर्स को उनकी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। डी विलियर्स ने कहा, "मैं अपने प्रदर्शन से काफी खुश हूं। मैं सिर्फ यही कह सकता हूं। पिछले मैच में मैं खाता भी नहीं खोल पाया था। मैं खुश हूं कि मैं अपना योगदान दे सका। ईमानदारी से कहूं तो मैं अपने आप से ही हैरान हूं।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "हम 140-160 के स्कोर के आसपास जा रहे थे। मैंने सोचा 160-165 का स्कोर अच्छा रहेगा, लेकिन मैं हैरान था कि हम 195 तक पहुंच गए। मैं काफी मेहनत कर रहा हूं, ताकि मैं तैयार रह सकूं। मैं वहां सर्वश्रेष्ठ रहना चाहता हूं।"
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार