मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने मंगलवार (6 मई) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 35 रन की पारी खेली। वह मुंबई की पारी में दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज रहे।

Advertisement

इस पारी के दौरान उन्होंनेम मौजूदा सीजन में 500 रन भी पूरे कर लिए। उनके 12 मैचों में 63.75 की औसत से 510 रन हो गए हैं औऱ इस मुकाबले के बाद वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। 

Advertisement

तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड 

सूर्यकुमार मुंबई इंडियंस के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने तीन बार एक आईपीएल सीजन में 500 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। इससे पहले आईपीएल 2018 और 2023 के सीजन में भी उन्होंने 500 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने सचिन तेंदुलकर और क्विंटन डी कॉक को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2-2 बार यह कारनामा किया था। 

ब्रैड हॉग को पछाड़ा

टी-20 क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा पारियों में 25 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने के मामले में सूर्यकुमार दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस सीजन अभी तक खेले गए सभी 12 मुकाबलों में सूर्यकुमार ने 25 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ब्रैड हॉग को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2005 से 2007 के बीच लगातार 11 मैचों में ऐसा किया था। 

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि इस मुकाबले में गुजरात ने मुंबई की टीम को डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार 3 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही गुजरात की टीम पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गई है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार