एमएस धोनी, कोहली और रोहित शर्मा को एक-एक शब्द में सूर्यकुमार यादव ने किया बयां

Updated: Sun, May 23 2021 10:59 IST
Suryakumar Yadav describes Virat Kohli, MS Dhoni and Rohit Sharma in one word each (Image Source: Google)

आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भारतीय टीम में अपनी जगह बनाने वाले सूर्यकुमार यादव ने भारतीय टीम के तीन बड़े क्रिकेट स्टार महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और वर्तमान में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के बारे में एक बड़ा खुलासा किया है।

सूर्यकुमार यादव ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने अपने क्रिकेट फैंस से कुछ मजेदार सावल-जवाब किए। एक फैन ने सूर्यकुमार यादव से सवाल किया कि वो विराट कोहली के बारे में एक शब्द कहें। फैन ने पूछा," विराट कोहली के बारे में एक शब्द।"

फैन के इस सावल का जवाब देते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा " प्रेरणादायक।"

इसके बाद बारी आई पूर्व भारतीय कप्तान और क्रिकेट जगत के महान खिलाड़ियों में से एक महेंद्र सिंह धोनी की। यादव ने पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज के बारे में कहा कि थाला "लेजेंड्री" है।

इसके बाद बारी आई भारत के ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा की। सूर्यकुमार यादव ने शायद सबसे ज्यादा रोहित शर्मी के साथ ही क्रिकेट खेला है। जब यादव से पूछा गया कि वो रोहित शर्मा के बारे में क्या सोचते है तो उसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा,"हिटमैन"।

गौरतलब है कि सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा के साथ कई साल खेले हैं। दोनों एक साथ आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नजर आए है। इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में भी वो मुंबई के लिए साथ में ही खेलें है।
 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें