आईपीएल 2024 के 20वें मुकाबले से सूर्यकुमार यादव ने मैदान पर वापसी कर ली लेकिन उनकी वापसी सिर्फ 2 गेंदों तक चली और दुनिया का नंबर 1 टी-20 बल्लेबाज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में खाता भी नहीं खोल पाया। चोट के कारण 115 दिनों तक मैदान से दूर रहने के बाद सूर्या का नाम जब प्लेइंग इलेवन में दिखा तो हर क्रिकेट फैन को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन वो 2 गेंदों में बिना खाता खोले अपना विकेट गंवा बैठे।

Advertisement

रोहित शर्मा के आउट होने के बाद सूर्यकुमार क्रीज़ पर उतरे थे और एनरिक नॉर्खिया 8वें ओवर में गेंदबाज़ी कर रहे थे और इस ओवर की तीसरी गेंद पर सूर्या ने एक हवाई शॉट खेलने की कोशिश की मगर जैक फ्रेज़र मैकगर्क ने एक शानदार कैच पकड़कर उनकी पारी का अंत कर दिया। सूर्या के विकेट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

इस मैच की बात करें तो रविवार, 07 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है। इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है।

Mumbai Indians Playing XI: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रित बुमराह।

Also Read: Live Score

Delhi Capitals Playing XI : डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित यादव, झाई रिचर्डसन, एनरिक नॉर्खिया, इशांत शर्मा, खलील अहमद।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार