आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) में ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज़ ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने नीदरलैंड्स के खिलाफ महज़ 40 गेंदों पर तूफानी शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। मैक्सवेल अब विश्व कप इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं, लेकिन आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन तीन बल्लेबाज़ों के नाम जो मैक्सवेल का यह रिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम कर सकते हैं। 

Advertisement

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav)

Advertisement

भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बैटर सूर्यकुमार यादव ग्लेन मैक्सवेल का यह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। आपको बता दें कि SKY भी मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं और टीम के लिए फिनिशर की भूमिका निभाते हैं। सूर्यकुमार यादव के पास भी पावरहिटिंग की काबिलियत मौजूद है और वह मैदान के हर कोने में शॉट लगाकर रन बनाते हैं। उन्होंने टी20 क्रिकेट में महज 35 गेंदों पर शतक ठोका है, ऐसे में अगर विश्व कप के दौरान उन्हें अच्छा स्टेज मिल जाता है तो इसमें कोई शक नहीं की सूर्यकुमार यादव मैदान पर तबाही मचाकर यह कारनामा कर सकते हैं। 

हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen)

साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बैटर हेनरिक क्लासेन भी हमारी लिस्ट में शामिल हैं। क्लासेन बीते समय में बेहद गजब फॉर्म में दिखे हैं। क्लासेन साउथ अफ्रीका के लिए अंतिम ओवर में पावरहिटिंग करके रन बनाते हैं। उन्होंने ओडीआई क्रिकेट में 54 गेंदों पर शतक ठोकने का कारनामा किया है। ऐसे में अगर उन्हें अच्छी पॉजिशन में बैटिंग करने का मौका मिलता है तो वह भी धुआंधार बल्लेबाजी करके मैक्सवेल का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

एडेन मार्कराम (Aiden Markram)

Advertisement

Also Read: Live Score

साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज़ एडेन मार्कराम इस लिस्ट का हिस्सा ना हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। मार्कराम ही वह खिलाड़ी हैं जिनका रिकॉर्ड तोड़कर ग्लेन मैक्सवेल ने अपने नाम किया है। इसी विश्व कप में मार्कराम ने 49 गेंदों पर श्रीलंका के खिलाफ सेंचुरी ठोकी थी। यह अफ्रीकी खिलाड़ी स्पिन और पेस, दोनों ही गेंदबाज़ों को काफी अच्छे तरह से खेलता है। वहीं मार्कराम पारी को संभालने से लेकर फिनिश करने तक की काबिलियत रखते हैं। ऐसे में यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि मार्कराम एक बार फिर तूफानी शतक लगाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार