नई दिल्ली, 25 सितम्बर (हि.स.) । कोलकाता के कप्तान गौतम गंभीर ने पर्थ स्कोरचर्स पर मिली तीन विकेट की जीत के नायक रहे सूर्य कुमार यादव के शानदार भविष्य की भविष्यवाणी की जिनकी आक्रामक पारी की मदद से टीम चैम्पियन्स लीग सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही। गंभीर ने मैच के बाद कहा कि लड़कों ने जिम्मेदारी संभाली। सूर्यकुमार यादव ने अविश्वसनीय पारी खेली। उसका भविष्य शानदार है। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे सूर्यकुमार ने 19 गेंद में नाबाद 43 रन की पारी खेली जिससे केकेआर की टीम पर्थ स्कोरचर्स को तीन विकेट से हराने में सफल रही।

Advertisement

गंभीर ने साथ ही जीत का श्रेय पूरी टीम को देते हुए कहा कि केकेआर की जीत में टीम प्रयास की भूमिका रही। सुनील नारायण ने 31 रन देकर चार जबकि कुलदीप यादव ने 24 रन देकर तीन विकेट चटकाए। गंभीर ने भी अच्छे प्रदर्शन का श्रेय टीम प्रयास को दिया।

Advertisement

उन्होंने कहा कि कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी की। हमें ऐसे गेंदबाज की जरूर थी जो सुनील का सहयोग दे। पीयूष (चावला) ने भी अच्छी गेंदबाजी की। यूसुफ पठान ने भी। हमने चतुराई के साथ उसका इस्तेमाल किया । इससे उसे रन बनाने में भी मदद मिल सकती है। वह गेंद को काफी अच्छी तरह हिट कर रहा है।
मुंबई इंडियन्स के पूर्व खिलाड़ी सूर्य कुमार ने पठान के साथ छठे विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी की। उन्होंने कहा कि यूसुफ ने दूसरे छोर पर अच्छा साथ दिया। सूर्य कुमार ने कहा कि यूसुफ ने मुझे मेरा स्वाभाविक खेल खेलने को कहा। उसने मुझे मेरे शाट खेलने को कहा। शुरूआत में मैं उसे स्ट्राइक देने के बारे में सोच रहा था। इस बीच पर्थ स्कोरचर्स के कप्तान एडम वोजेस इस हार से निराश हैं। वोजेस ने नाबाद 71 रन की पारी खेली थी लेकिन उनकी टीम 151 रन के स्कोर का बचाव करने में विफल रही।

उन्होंने कहा कि हमारे दोनों मैच काफी करीबी रहे। दुर्भाग्य से आज हमें हार का सामना करना पड़ा। हमने 19वें ओवर में गलत लेंथ से गेंदबाजी की। हमने विकेट हासिल किए लेकिन उस ओवर में वह मैच को हमसे दूर ले गए। हमें पता था कि 150 रन बनाने के बाद हम मैच में बने हुए है। इस बल्लेबाजी क्रम के साथ वे लगातार आप पर हमला बोल सकते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/अनूप

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार