भारतीय टीम ने शनिवार (27 जुलाई) पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में श्रीलंका को 43 रन से हराकर तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत की शानदार जीत के हीरो रहे कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav), जिन्होंने 26 गेंदों 58 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें आठ चौके औऱ दो छक्के जड़े। इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

सूर्यकुमार टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। इस फॉर्मेट में 69वें मैच में सूर्यकुमार 16वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच बने हैं। इस लिस्ट में उन्होंने संन्यास ले चुके विराट कोहली की बराबरी की, जो 125 टी-20 इंटरनेशनल मैच में 16 बार प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। 

Advertisement

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए।  जिसमें सूर्यकुमार के अलावा ऋषभ पंत ने 33 गेंदों में 49 रन, यशस्वी जायसवाल ने 31 गेंदों में 40 रन औऱ शुभमन गिल ने 16 गेंदों में 34 रन बनाए।

इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम अच्छी शुरूआत के बावजूद अंत के ओवरों में ढेर हो गई। 14 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 140 रन था, लेकिन अगले 5.2 ओवर में 9 विकेट गिर गए। टॉप स्कोरर रहे पथुम निसांका ने 48 गेंदो में 79 रन, वहीं साथी ओपनर कुसल मेंडिस ने 27 गेंदों में 45 रन की पारी खेली। टीम के सात बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। जिसके चलते श्रीलंकाई टीम 19.2 ओवर में 170 रन पर ऑलआउट हो गई। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार