IPL 2024 में पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को बेहद खराब शुरुआत मिली है। MI ने अब तक दो मैच खेले हैं जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इसी बीच मुंबई इंडियंस के खेमे से जुड़ी एक और बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, मुंबई इंडियंस के स्टार बैटर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) चोटिल होने के कारण क्रिकेट से दूर हैं और अब ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार ये माना जा रहा है कि वो आईपीएल के कुछ और मुकाबले मिस करने वाले हैं।

Advertisement

फिट नहीं हुए हैं Suryakumar Yadav

Advertisement

रिपोर्ट्स के अनुसार सूर्यकुमार यादव को स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी से उभरने में अभी और वक्त लग सकता है। मुंबई इंडियंस का ये धाकड़ बल्लेबाज़ फिलहाल बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट अकादमी में फिटनेस प्राप्त करने की कोशिश कर रहा है। टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार एक सूत्र ने सूर्यकुमार की हेल्थ अपडेट पर जानकारी देते हुए ये खुलासा किया है कि 'वो तेजी से ठीक हो रहे हैं और जल्द मुंबई इंडियंस की टीम में वापसी कर सकते हैं।' 

सूत्र ने कहा है कि सूर्यकुमार यादव आईपीएल में वापसी कर सकते हैं, लेकिन वो अभी भी आईपीएल के कुछ और मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि बीसीसीआई सूर्यकुमार यादव को लेकर कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहिए। आगामी समय में टी20 वर्ल्ड कप होने वाला है जो कि अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम के बड़े खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।

मुंबई इंडियंस के लिए मुश्किलें नहीं हो रही खत्म

Also Read: Live Score

Advertisement

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस लगातार दो मैच हार चुकी है। गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को अपने घर पर 6 रनों से हराया था, वहीं हैदराबाद में अपने घर पर एमआई के सामने 278 का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखकर 31 रनों से एक तरफा जीत हासिल की। अब मुंबई इंडियंस को लगातार चार मुकाबले अपने घर पर यानी मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेलने हैं, ऐसे में वो किसी भी हाल में ये सभी मैच जीतकर टूर्नामेंट में वापसी करना चाहेगी। हालांकि ये बात भी सच है कि सूर्यकुमार यादव इस दौरान सभी मैचों में टीम का हिस्सा नहीं होंगे और एमआई उन्हें जरूर मिस करेगी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार