भारत ने वेस्टइंडीज को तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 7 विकेट से हराकर 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में वापसी कर ली। फिलहाल सीरीज 2-1 पर खड़ी हुई है और भारत को अभी भी सीरीज जीतने के लिए आखिरी दोनों टी-20 मैच जीतने जरूरी होंगे। भारत की इस जीत में मध्यक्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अहम भूमिका निभाई। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 44 गेंदों में 83 रन बनाकर भारत को आसान सी जीत दिला दी।

Advertisement

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में फ्लॉप रहने वाले सूर्यकुमार की काफी आलोचना हो रही थी लेकिन तीसरे टी-20 में उन्होंने तूफानी अर्द्धशतक लगाकर अपने आलोचकों की बोलती भी बंद कर दी। हालांकि, सूर्या की किस्मत वनडे मैचों में बिल्कुल अलग रही है और ऐसा वो खुद भी मानते हैं। सूर्या ने इस शानदार पारी के बाद खुद माना कि उनके वनडे फॉर्मैट में आंकड़े अच्छे नहीं हैं लेकिन वो इन्हें अच्छा करने की कोशिश करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच राहुल द्रविड़ की सलाह के बारे में भी खुलासा किया।

Advertisement

सूर्यकुमार यादव ने गुयाना में तीसरे टी20 मैच के बाद बोलते हुए कहा,"अगर मैं अपने प्रति ईमानदार हूं, तो मुझे पता है कि मेरे वनडे नंबर बहुत खराब हैं। मुझे ये स्वीकार करने में कोई शर्म नहीं है क्योंकि ये पता लगाना अधिक महत्वपूर्ण है कि इसे कैसे बेहतर किया जाए। रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ ने भी मुझे वनडे में बेहतर करने के लिए सलाह दी है। उन्होंने बताया कि मैं इस फॉर्मैट को ज्यादा नहीं खेला हूं इसलिए मुझे अधिक अभ्यास करने की जरूरत है।''

आगे बोलते हुए सूर्या ने कहा, "उन्होंने मुझसे क्रीज पर कुछ समय बिताने और ये सोचने के लिए कहा कि मैं अंतिम 10-15 ओवरों में टीम के लिए कैसे उपयोगी हो सकता हूं। वो चाहते हैं कि मैं एक मैच में 45-50 गेंदें खेलूं, अगर मैं अंतिम 15 या 18 ओवर में बल्लेबाजी करता हूं तो उन्होंने मुझे आज़ादी दी है कि मैं जैसा भी खेलना चाहता हूं, खेल सकता हूं।''

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार