आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 17 अक्टूबर से यूएई और ओमान में होगी। टीमों ने अभी से ही इसको लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

Advertisement

इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व चाइनामैन गेंदबाज ब्रैड हॉग ने भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि भारत के होनहार और शानदार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की तारीफ की है और कहा है कि वो आगामी टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं।

Advertisement

हॉग ने ये भी कहा कि वो टी-20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड जीत सकते हैं। हॉग ने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा," वह इस टूर्नामेंट में बिल्कुल अलग तरह से दिखेंगे। जिस तरह से वह शॉट खेलते हैं उस हिसाब से अगर वो क्रीज पर टिक जाए तो वह भारत के लिए मैच बना सकते हैं। मेरे लिए सूर्यकुमार यादव भारत के लिए तुरुप का इक्का साबित होंगे। वो वर्ल्ड कप में देखने लायक होंगे। मुझे लगता है कि वो प्लेयर ऑफ दी सीरीज भी जीत सकते हैं। एक यह बड़ा मौका होगा।"

फिलहाल सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम के साथ श्रीलंका के दौरे पर हैं और उन्होंने अभी तक इस सीरीज में बेहतरीन बल्लेबाजी की है। वर्ल्ड कप में अगर विराट कोहली भारत के लिए ओपनिंग करते हैं तो सूर्यकुमार यादव तीसरे स्थान पर भारत के लिए बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार