भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे तेजतर्रार बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव को आखिरकार इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैैचों की टी-20 सीरीज के लिए 19 खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल कर लिया गया है। 

Advertisement

पांच मैचों की टी-20 सीरीज की शुरूआत 12 मार्च से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी। सूर्यकुमार यादव के फैंस को आखिरकार वो डेब्यू करते हुए नजर आ सकते हैं। अपनी टीम इंडिया मेंं सेलेक्शन को लेकर यादव ने खुलासा करते हुए बताया है कि ये खबर सुनकर उनका पूरा परिवार रोने लगा था।

Advertisement

बीसीसीआई की आधिकारिक वैबसाइट के हवाले से सूर्यकुमार ने कहा, “मैं चयन की खबर सुनकर बहुत उत्साहित था। मैं कमरे में बैठा था, एक फिल्म देख रहा था और फोन पर एक नोटिफिकेशन मिला कि मुझे इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुन लिया गया है। टीम में अपना नाम देखकर मैं रोने लगा। मैंने अपने माता-पिता, अपनी पत्नी और अपनी बहन को वीडियो कॉल पर बुलाया। हम सभी वीडियो कॉल पर थे और हम सभी रोने लगे।"

आगे बात करते हुए उन्होंने कहा, “मेरे साथ, वो भी लंबे समय से इस सपने को जीने की कोशिश कर रहे थे। यह एक बहुत लंबा सफर रहा है और ये सब मेरे लिए हमेशा खड़े रहे हैं। उन्हें खुश देखकर वाकई बहुत खुशी हुई और वो खुशी के आंसू थे। हर कोई भारत के लिए खेलना चाहता है। लेकिन आखिरकार, मेरा समय आ गया है।”

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार