भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में शानदार अर्द्धशतक लगाकर टूर्नामेंट में अपने आगमन का शंखनाद कर दिया है। तीसरे नंबर पर खेलते हुए सूर्या ने आरसीबी के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और सिर्फ 17 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। भारत के मिस्टर 360 डिग्री कहे जाने वाले सूर्यकुमार ने आरसीबी के तेज गेंदबाज रीस टॉपली को सबसे ज्यादा धोया।

Advertisement

सूर्या ने तूफानी अर्धशतक की ओर बढ़ते हुए टॉपली के एक ओवर में तीन चौके और एक छक्का लगाया। ये घटना एमआई की पारी के 13वें ओवर के दौरान घटी जब टॉपले ने धीमी गेंद से अपना ओवर शुरू किया और सूर्या ने उन्हें थर्ड मैन की तरफ चौका जड़ दिया। इसके बाद सूर्या ने क्रॉस-बैटेड स्लैश की बदौलत तीसरी गेंद पर बैकवर्ड पॉइंट की तरफ एक शानदार छक्का लगा दिया। इसके बाद टॉपली की अगली दो गेंदों पर भी सूर्या ने दो चौके जड़कर ओवर से कुल 18 रन लूट लिए।

Advertisement

हालांकि, अपना अर्धशतक पूरा करने के तुरंत बाद, विस्फोटक बल्लेबाज विजयकुमार वैश्य की गेंद पर आउट हो गए। इस मैच की बात करें तो जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद ईशान किशन (Ishan Kishan) और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के तूफानी अर्धशतकों के दम पर मुंबई इडियंस (Mumabi Indians) ने गुरुवार (11 अप्रैल) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के 25वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 7 विकेट से हरा दिया।

Also Read: Live Score

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरूआत तूफानी रही और ईशान किशन-रोहित शर्मा ने मिलकर 8.5 ओवर में 101 रन की साझेदारी की। किशन ने 34 गेंदों में 69 रन ( 7 चौके औऱ 5 छक्के), वहीं रोहित ने 24 गेंदों में 38 रन (3 चौके औऱ 3 छक्के) बनाए। नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए सूर्यकुमार ने मुंबई की रनों की रफ्तार को बरकरार रखा और 17 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 19 गेंदों में 5 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 52 रन की पारी खेली।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार