क्रिकेट के मैदान पर अकसर ही खिलाड़ी एक दूसरे से मस्ती मजाक करते नजर आते हैं। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले के दौरान भी ऐसा ही देखने को मिला। दरअसल, यहां भारतीय टीम मुश्किलों में थी ऐसे में सूर्यकुमार यादव ने साथी खिलाड़ी कुलदीप यादव को उत्साहित करने के लिए कुछ ऐसा कहा जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

सूर्यकुमार यादव ने दूसरे वनडे मुकाबले में कुलदीप यादव को इंडियन टीम का कचरा कहा। जी हां, यहां आमिर खान की सुपरहिट मूवी 'लगान' के कचरा की बात हो रही है। दरअसल,SKY जानते थे कि कुलदीप यादव मुश्किल समय में टीम को बड़ी सफलता दिला सकते हैं, ऐसे में उन्होंने कुलदीप को कचरा कहकर उनका हौंसला बढ़ाना चाहा। इसके बाद कुलदीप ने अगली गेंद फेंकी और कप्तान हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव जोर-जोर से मिरेकल-मिरेकल चिल्लाने लगे। यही वजह है इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

बता दें कि इस मुकाबले में कुलदीप यादव ने 8 ओवर में 30 रन देकर एक विकेट झटका था, वहीं टीम के सबसे सफल गेंदबाज शार्दुल ठाकुर रहे जिन्होंने 8 ओवर में 42 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इस मैच में बाकी गेंदबाज कुछ कमाल नहीं दिखा सके जिस वजह से कैरेबियाई टीम ने 36.4 ओवर में 182 रनों का लक्ष्य हासिल करके जीत प्राप्त की।

गौरतलब है कि तीन मैचों की वनडे सीरीज अब एक-एक की बराबरी पर खड़ी है। इंडियन टीम ने पहला मैच जीता था, वहीं मेजबान टीम ने दूसरा मैच जीतकर अपने नाम किया। दूसरे वनडे में इंडियन टीम ने कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम दिया था ऐसे में अब यह देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि निर्णायक मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली की टीम में वापसी होती है या नहीं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार