भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने रविवार (10 जुलाई) को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहला शतक जड़े। रोहित शर्मा, केएल राहुल,सुरेश रैना और दीपक हुड्डा के बाद वह भारत के लिए इस फॉर्मेट में शतक जड़ने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। 

Advertisement

सूर्यकुमार ने 55 गेंदों में 14 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 117 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह भारत के लिए टी-20 में खेली गई सबसे बड़ी पारी है। 

Advertisement

इससे पहले यह रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम था। जिन्होंने 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ फ्लोरिडा में खेले गए टी-20 मुकाबले में नाबाद 110 रन की पारी खेली थी। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के हाथों भारत को हार का सामना करना पड़ा था। 

बता दें कि यह टी-20 इंटरनेशनल में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा खेली गई दूसरी सबसे बड़ी पारी और भारत के लिए विदेशी सरजमीं पर सबसे बड़ी पारी भी है।  

इंग्लैंड के हाथों इस मुकाबले में भारत को 17 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि सारीज भारत ने 2-1 से अपने नाम कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंज ने डेविड मलान (77) के शानदार अर्धशतक के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 198 रन ही बना सकी। भारत के लिए शानदार शतक जड़ते हुए सूर्यकुमार यादव ने 117 रनों की पारी खेली। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार