6 सितम्बर (CRICKETNMORE)| स्वप्निल सिंह (58/5) और धवल कुलकर्णी तथा दीपक हुड्डा के दो-दो विकेटों की बदौलत इंडिया ब्लू ने दलीप ट्रॉफी फाइनल के तीसरे दिन गुरुवार को इंडिया रेड को उसकी पहली पारी में 182 रन पर ऑलआउट कर फॉलोऑन के लिए मजबूर कर दिया।

Advertisement

 इंडिया रेड ने फॉलोऑन खेलते हुए दूसरी पारी में 128 रन पर अपने पांच विकेट गंवा दिए हैं। उसे पारी की हार से बचने के लिए अभी 231 रन बनाने हैं जबकि उसके पांच विकेट शेष हैं। इंडिया ब्लू ने पहली पारी में 541 रन बनाए थे।

Advertisement

दिन का खेल समाप्त होने तक इशान किशन 34 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 25 और रितिक चटर्जी 14 गेंदों पर दो चौकों की बदौलत 13 रन बनाकर नाबाद लौटे। 

कप्तान अभिनव मुकुंद ने 55 गेंदों पर नौ चौकों के दम पर 46, बावंका संदीप ने 22, संजय रामवास्वामी ने 11 रन बनाए जबकि सिद्धेश लाड खाता खोले बिना आउट हुए। 

इंडिया रेड की ओर से सौरभ कुमार 41 रन पर तीन विकेट और दीपक हुड्डा 26 रन पर दो विकेट हासिल कर चुके हैं।

इससे पहले, इंडिया रेड ने सुबह यहां एनपीआर कॉलेज ग्राउंड पर एक विकेट पर 27 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पूरी टीम 69.1 ओवर में 182 रन पर ढेर हो गई। 

Advertisement

इंडिया रेड के लिए बावंका संदीप ने 112 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 57 रन बनाए। प्रसिद्ध कृष्णा ने 25, परवेज रसूल ने 22 और रितिक चटर्जी ने 19 रन का योगदान दिया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार