विष्णु सोलंकी के 46 गेंदों पर खेली गई 71 रनों की नाबाद पारी के दम पर बड़ौदा ने बुधवार को हरियाणा को आठ विकेट से हराकर सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

Advertisement

बड़ौदा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उसने हरियाणा को सात विकेट पर 148 रनों पर रोक दिया। मोहित शर्मा की कप्तानी वाली हरियाणा की टीम के लिए हिमांशु राणा ने 49 और शिवम चौहान ने 35 रन बनाए।

Advertisement

बड़ौदा की ओर से कार्तिक ककाडे ने दो ओवर में सात रन देकर दो विकेट लिया। Baroda vs Haryana Scorecard

हरियाणा से मिले 149 रनों के लक्ष्य को बड़ौदा ने निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। सोलंकी ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की स्टाइल में छक्का लगाकर बड़ौदा को सेमीफाइनल में पहुंचाया। सेमीफाइनल में अब बड़ौदा का सामना शुक्रवार को पंजाब से होगा।

बड़ौदा को मैच जीतने के लिए अंतिम तीन गेंदों पर 15 रन बनाने थे और सोलंकी ने छक्का, चौका और छक्का लगाकर टीम को मैच जीता दिया।

सोलंकी ने 46 गेंदों पर चार चौके और पांच छक्के लगाए। उनके अलावा कप्तान केदार देवधर ने 40 गेंदों पर 43, समित पटेल ने 21 और अभिमन्यु राजपूत ने नाबाद 13 रन बनाए।

Advertisement

हरियाणा के लिए लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 15 रन देकर एक विकेट लिया।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार