विवेक सिंह के नाबाद 100 रन की शानदार शतकीय पारी के दम पर मेजबान बंगाल ने मंगलवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट के एलीट ग्रुप-बी के मैच में झारखंड को 16 रन से हरा दिया।

Advertisement

बंगाल की दो मैचों में यह लगातार दूसरी जीत है और टीम आठ अंकों के साथ तालिका में अपने ग्रुप में टॉप पर है। झारखंड की यह लगातार दूसरी हार है।

Advertisement

बंगाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 161 रन का स्कोर बनाया। टीम के लिए विवेक ने 64 गेंदों पर 13 चौके और तीन छक्के लगाए। उनके अलावा गोस्वामी ने 27 रन बनाए। Syed Mushtaq Ali Trophy: Bengal vs Jharkhand Scorecard

झारखंड के लिए मोनू कुमार ने तीन और राहुल शुक्ला ने दो विकेट लिए।

बंगाल से मिले 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी झारखंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 145 रन ही बना सकी।

झारखंड के लिए विराट सिंह ने 47, उत्कर्ष सिंह ने 28, इशान किशन ने 22 रन बनाए।

Advertisement

बंगाल के लिए इशान पोरेल ने तीन और ऋितिक चटर्जी ने दो विकेट लिए।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार