कर्नाटक ने यहां के केएससीए क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में ग्रुप-ए के मैच में जम्मू एवं कश्मीर को 43 रनों से हरा दिया। इस मैच में गेंदबाजों का दबदबा रहा। जम्मू एवं कश्मीर के गेंदबाजों ने पहले बल्लेबाजी करने वाली कर्नाटक को 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 150 रनों तक सीमित कर दिया।

Advertisement

कर्नाटक के गेंदबाजों ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए जम्मू एवं कश्मीर को 18.4 ओवरों में 107 रनों पर समेट दिया।

कर्नाटक के लिए कृष्णा श्रीजीत ने नाबाद 48 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 31 गेंदों का सामना करते हुए एक चौका और तीन छक्के लगाए। अनिरुद्ध जोशी ने 29 और कप्तान करुण नायर ने 27 रन बनाए।

जम्मू एवं कश्मीर के लिए परवेज रसूल और आकिब नबी ने दो-दो विकेट लिए। आबिद मुश्ताक ने एक विकेट लिया।

 

जम्मू एवं कश्मीर काफी प्रयासों के बाद भी लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई। अब्दुल समद ने उसके लिए सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। शुभम पुंडीर ने 20, अहमद बांदे ने 18, कामरान इकबाल ने 12 रन बनाए। इन लोगों के अलावा कोई और बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका।

Advertisement

कर्नाटक के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन विकेट लिए। अभिमन्यू मिथुन, जगदीशन सुचित, कृष्णाप्पा गौतम ने दो-दो विकेट लिए। रोनित मोरे ने एक-एक विकेट लिए।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार