चहर भाइयों-राहुल और दीपक ने सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर सोमवार को राजस्थान को विदर्भ के खिलाफ तीन विकेट से जीत दिला दी। एमराल्ड हाई स्कूल ग्राउंड में खेले गए मैच में दोनों भाइयों ने तीन-तीन विकेट लिए और विदर्भ को 19.3 ओवरों में 104 रनों पर ऑल आउट कर दिया। राजस्थान ने 14.3 ओवरों में लक्ष्य तो हासिल कर लिया, लेकिन सात विकेट जरूर खो दिए।

Advertisement

अरजीत गुप्ता ने नाबाद 41 रन बनाकर राजस्थान को जीत दिलाई। अरजीत ने 23 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके और चार छक्के मारे। दीपक 10 रन ही बना सके। Syed Mushtaq Ali Trophy- Rajasthan vs Vidarbha Scorecard

Advertisement

इससे पहले, विदर्भ के लिए भी कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। सिद्देश वाथ ने 31 रन बनाए और वह टीम के सर्वोच्च स्कोरर रहे। कप्तान गणेश सतीश ने सिर्फ 10 रनों का योगदान दिया।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार