रवि बिश्नोई की लेग स्पिन के बाद अंकित लाम्बा के अर्धशतक के बूते राजस्थान ने शुक्रवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट में सर्विसेस को छह विकेट से हरा दिया।

Advertisement

एमराल्ड हाई स्कूल मैदान पर खेले गए इस मैच में सर्विसेस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाए। राजस्थान ने 17.3 ओवरों में चार विकेट खोकर 134 रन बना कर जीत हासिल की और अगले दौर में जाने की अपनी उम्मीदों को मजबूत किया।

Advertisement

यह राजस्थान की तीन मैचों में तीसरी जीत है और वह अपने ग्रुप में 12 अंक लेकर पहले स्थान पर कायम है। Syed Mushtaq Ali Trophy: Services vs Rajasthan Scorecard

सर्विसेस के लिए लखन सिंह ने अकेले लड़ाई लड़ी और 32 गेंदों पर 44 रन बनाए। उनकी पारी में पांच चौके और दो छक्के शामिल रहे। राहुल सिंह ने 23 रनों का योगदान दिया।

बिश्नोई ने चार विकेट लिए। राहुल चहर के हिस्से दो विकेट आए। दीपक चहर और अनिकेत चौधरी ने एक-एक सफलताएं अर्जित कीं।

राजस्थान के लिए अंकित ने बल्ले से कमाल दिखाते हुए 40 गेंदो पर चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 51 रनों की पारी खेली। राजेश बिश्नोई ने 24 गेंदों पर 45 रन बनाए। उन्होंने तीन चौके और चार छक्के मारे।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार