आयरलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) ने टी-20 ब्लास्ट 2022 (T20 Blast 2022) के मुकाबले में वॉरविकशायर के लिए खेलते हुए नॉर्थम्पटनशायर ((Warwickshire vs Northamptonshire) के खिलाफ 51 गेंदों में 9 चौकों औऱ 10 छक्कों की मदद से 119 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने 46 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। 

Advertisement

अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने एक ओवर में 34 रन बनाए, जिसमें पांच छक्के और एक चौका शामिल है। नॉर्थम्पटनशायर के लिए पारी का 13वां ओवर करने आए  19 वर्षीय गेंदबाज जेम्स सेल्स ((James Sales) के खिलाफ स्टर्लिंग ने यह कारनामा किया। 

Advertisement

यह स्टर्लिंग का टी-20 फॉर्मेट में तीसरा शतक है। 

अपने इस शतक के साथ स्टर्लिंग ने टी-20 क्रिकेट में अपने 7000 रन भी पूरे कर लिए। इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह आयरलैंड के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 

स्टर्लिंग ने सैम हेन के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 11.4 ओवरों में 170 रनों की साझेदारी की। हेन ने 32 गेंदों में नाबाद 66 रनों की पारी खेली। 

बारिश से बाधित इस मुकाबले में ओवरों की संख्या घटाकर 16 ओवर प्रत्येक टीम कर दी गई थी। स्टर्लिंग और हेन के दम पर वॉरविकशायर ने 3 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए। विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी नॉर्थम्पटनशायर 14.2 ओवरों में 81 रनों पर ऑलआउट हो गई और वॉरविकशायर ने 125 रनों के विशाल अंतर से जीत हासिल की। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार