आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) के 51वें मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) के ओवर में 6 6 4 6 0 Wd 6 सहित कुल 29 रन बटोरे। इसी के साथ रोहित के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वहीं स्टार्क के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। 29 रन टी20I में स्टार्क द्वारा दिए गए सबसे अधिक रन हैं। पिछला अधिक स्कोर दुबई में 2021 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 22 रन था। वहीं रोहित ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 200 छक्के पूरे कर लिए है। वो ऐसा कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। 

Advertisement

पारी का तीसरा ओवर करने आये बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्टार्क की पहली गेंद पर रोहित ने डीप एक्स्ट्रा कवर पर छक्का जड़ दिया। इसके बाद रोहित ने दूसरी गेंद पर भी उसी दिशा में छक्का मार दिया। रोहित ने स्टार्क की तीसरी गेंद पर ओवर मिडऑन पर चौका जड़ दिया। चौथी गेंद पर रोहित ने मिड विकेट के ऊपर से छक्का मार दिया। 5वीं गेंद खाली गयी। छथि गेंद वाइड गयी। इसके बाद रोहित ने ओवर की इस आखिरी गेंद पर ओवर थर्ड मैन पर छक्का मार दिया। इस तरह स्टार्क के ओवर में  6 6 4 6 0 Wd 6 सहित कुल 29 रन बटोरे। इसके बाद रोहित ने पांचवा  ओवर करने आये कमिंस की गेंद पर छक्का मारा। 

Advertisement

T20I फॉर्मेट में सर्वाधिक छक्के 

200 - रोहित शर्मा 

173 - मार्टिन गप्टिल 

137 - जोस बटलर 

Advertisement

133 - ग्लेन मैक्सवेल 

132 - निकोलस पूरन 

129- सूर्यकुमार यादव

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर कहा कि, "हम पहले गेंदबाजी करने जा रहे हैं। (मैदान) प्यारा लगता है। यह क्वार्टर फाइनल है, इसे लेकर उत्सुक हूं, भारत के खिलाफ बड़ी चुनौती। हम पहले भी इस स्थिति में आ चुके हैं, अब हर गेम जीतना ज़रूरी है। हमें एक अनुभवी ग्रुप है, एक बेहतरीन स्टाफ मिला। प्लेइंग इलेवन में एगर की जगह स्टार्क आए है।"

Also Read: Live Score

टॉस हारने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि, "हम भी पहले फील्डिंग करते, थोड़ा मुश्किल लग रहा है। हम लक्ष्य का करना चाहते थे। हम जानते हैं कि हम वास्तव में क्या कर रहे हैं, अपना बेस्ट करने का प्रयास करेंगे। मुझे उम्मीद है कि इसमें ज्यादा बदलाव नहीं आएगा। दुनिया के इस हिस्से में ऊपरी स्थितियाँ भी मायने रखती हैं। हमने अच्छी तरह से अडॉप्ट किया है, उम्मीद है कि एक और गेम जहां हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इस टूर्नामेंट में हर गेम मायने रखता है, कुछ भी नहीं बदलता। हम एक ही टीम से खेल रहे हैं। हमने अपनी अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।'

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार