आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के 28 वें मुकाबले में भारत को न्यूजीलैंड के हाथों 8 विकेट की हार मिली। इसी के साथ भारतीय टीम की आलोचना हर तरफ होने लगी और साथ ही टीम के कप्तान विराट कोहली भी सवालों के घेरे में रहे।

Advertisement

इसी बीच भारत के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर ने टीम के कप्तान विराट कोहली को जरूरत से ज्यादा जोश और उत्साह दिखाने के लिए फटकार लगाई है। गंभीर ने कहा कि एक कप्तान को हमेशा उग्र नहीं रहना चाहिए और उन्हें कीवी कप्तान केन विलियमसन से कुछ सीखना चाहिए।

Advertisement

ईएसपीएन क्रिकइंफो से बातचीत करते हुए गंभीर ने कहा,"न्यूजीलैंड की टीम भी इसी हालात में थी जो अभी भारतीय टीम का है। इसलिए उनके ऊपर भी उतना ही दबाव था। मेरा मतलब है कि ये कप्तान पर भी निर्भर करता है। केन विलियमसन का मतलब शांत रहना है। आपको हमेशा सामने नहीं आना होता है। हमेशा आपको अपने जज्बात जाहिर नहीं करने होते हैं। कभी कभी आपका पॉजिटिव होना और शांत रहकर सोचना भी काम आता है। हमेशा रिएक्ट करने का मतलब ये नहीं है कि आप खेल के प्रति ज्यादा किसी और से ज्यादा जज्बाती हो।"

आगे बात करते हुए गंभीर ने न्यूजीलैंड के कप्तान की तारीफ की और कहा कि सबको केन से कुछ सीखना चाहिए। गंभीर ने कहा कि कीवी कप्तान ने हाल में अपनी टीम के लिए बेहतरीन किया है और आईसीसी के टूर्नामेंट में उन्होंने अच्छा काम किया है। उनके पास क्षमता है कि वो वर्ल्ड कप जीत जाए।

इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने लक्ष्य को 14.3 ओवरों में ही हासिल कर लिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार