कप्तान बाबर आजम (50) और फखर जमान (नाबाद 46) के शानदार बल्लेबाजी के दम पर पाकिस्तान ने यहां आईसीसी अकादमी ग्राउंड में सोमवार को खेले गए आईसीसी टी20 विश्व कप के वार्म अप मैच में वेस्टइंडीज को सात विकेट से हरा दिया। विंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

Advertisement

कैरेबियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 130 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने 15.3 ओवर में तीन विकेट पर 131 रन बनाकर मैच जीत लिया।

Advertisement

विंडीज की ओर से हेडेन वाल्श ने दो जबकि रवि रामपॉल ने एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ने सधी हुई शुरुआत की और सलामी बल्लेबाज बाबर और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने पहले विकेट के लिए 36 रनों की साझेदारी की। रिजवान (13) पहले विकेट के रूप में आउट हुए।

इसके बाद बाबर ने फखर के साथ मिलकर टीम की पारी को आगे बढ़ाया और दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी हुई। बाबर ने 41 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाए। इसके बाद मोहम्मद हफीज बिना खाता खोले आउट हुए जबकि फखर 24 गेंदों में चार चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 46 रन बनाए और शोएब मलिक नाबाद 14 रन बनाकर पाकिस्तान को मैच जीता दिया।

इससे पहले, इंडीज की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और टीम ने आंद्रे फ्लेचर (2) के रूप में पहला विकेट 12 के कुल योग पर गंवा दिया। कोई भी कैरेबियाई बल्लेबाज बड़ी पारी ने खेल सका। इंडीज की ओर से शिमरोन हेत्मायर (28), पोलार्ड (23), क्रिस गेल (20) और सलामी बल्लेबाज लेंडल सिमंस (18) रन बनाए।

Advertisement

पाकिस्तान की ओर से हारिस रऊफ , हसन अली और शाहीन अफरीदी ने दो-दो विकेट लिए जबकि इमाद वसीम ने एक विकेट लिए।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार