आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम को 5 विकेट से जीत मिली। अफगानिस्तान ने इस मैच में पूरी कोशिश की लेकिन 19वें ओवर में आसिफ अली के 4 छक्कों ने मैच को पाकिस्तान की झोली में ला दिया।

Advertisement

हालांकि इस मैच के दौरान अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने मैच में 2 विकेट हासिल किए और इसी के साथ वो टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 100 विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बन गए हैं। राशिद ने ये कारनामा महज 53 मैचों में कर दिया।

Advertisement

अफगानिस्तान के इस स्पिनर ने इस मामले में श्रीलंका के पूर्व स्टार तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ा। मलिंगा ने ये कारनामा 76 मैचों में किया है और राशिद ने इस कारनामे को करने के लिए मलिंगा से 23 मैच कम किए हैं। अब राशिद के नाम 53 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 101 विकेट हो गए हैं।

राशिद खान के 100वें शिकार मोहम्मद हाफिज बने जिन्हें इस बेहतरीन स्पिनर ने 10 के निजी स्कोर पर गुलाबदीन के हाथों कैच आउट करवाकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस मैच में राशिद खान के दूसरे शिकार पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम रहे जो राशिद की गेंद पर क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए।

इस मैच में अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 147 रनों का लक्ष्य रखा था। पाकिस्तान की टीम ने 19 ओवर में ही 5 विकेट के नुकसान पर 148 बनाकर मैच को अपने नाम किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार