T20 World Cup 2021: टी 20 विश्व कप 2021 में स्कॉटलैंड की टीम ने अपने खेल से सभी को प्रभावित किया। क्वालीफायर राउंड में उसने बड़ा उलटफेर करते हुए पहले तो बांग्लादेश को शिकस्त दी उसके बाद जीत की हैट्रिक लगाकर सुपर-12 में जगह बनाई। स्कॉटलैंड की टीम सुपर-12 में भारत के ग्रुप में है।     

Advertisement

स्कॉटलैंड के लेफ्ट आर्म स्पिनर मार्क वाट ने भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को चेतावनी दे दी है। मार्क वाट का कहना है कि उनके पास रन मशीन विराट कोहली के लिए प्लान तैयार है। उन्होंने कहा- 'मेरे पास विराट के लिए काफी प्लानिंग हैं, लेकिन मैं इस समय चुप रहना चाहता हूं।'

Advertisement

मार्क वाट ने आगे कहा, 'मुझे लगता है विराट कोहली को चिंतित होना चाहिए। आप इसलिए मैच खेलते हो, ताकि बड़े खिलाड़ियों के साथ खेल सको। आप अपने आप को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के सामने चुनौती देना चाहते हो। हम सभी पूरे दुनिया के सामने अपने आप को पेश करना चाहते हैं।'

बता दें कि विराट कोहली को चेतावनी देने वाले मार्क वाट ने क्वालीफायर्स के तीन मुकाबलों में सिर्फ तीन विकेट ही चटकाए हैं। टीम इंडिया 5 नवंबर को स्कॉटलैंड के साथ दुबई में भिड़ेगी। स्कॉटलैंड ने अपने शुरुआती तीनों मुकाबलों में बांग्लादेश, पापुआ न्यू गिनिया और ओमान को हराया है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार