बाबर आजम (Babar Azam) की कप्तानी वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम को गुरुवार (27 अक्टूबर) को खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के मुकाबले में जिम्बाब्वे के हाथों 1 रन से हार का सामना करना पड़ा। लगातार दूसरी हार के बाद पाकिस्तान टीम की सेमीफाइनल की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान को पहले मुकाबले में भारत के हाथों हार मिली थी। 

Advertisement

जिम्बाब्वे के हाथों हार के बाद बाबर ने अपनी टीम के प्रदर्शन को लेकर निराश व्यक्त की है। 

Advertisement

मैच के बाद बाबर ने कहा, “ बहुत निराशाजनक प्रदर्शन, हम बल्लेबाजी में खरे नहीं उतरे। हमारे पास अच्छे बल्लेबाज हैं लेकिन दोनों ही ओपर पावरप्ले में आउट हो गए। जब शादाब और शान साझेदारी कर रहे थे, दुर्भाग्य से शादाब आउट हो गए और फिर बैक-टू-बैक विकेट गिरने से हम दबाव की स्थिति में आ गए। पहले 6 ओवर में हमनें नई गेंद का सही इस्तेमाल नहीं किया, लेकिन गेंद के साथ हमने अच्छे से समाप्त किया। हम बैठेंगे,अपनी गलतियों पर चर्चा करेंगे और हम कड़ी मेहनत करेंगे और अपने अगले गेम में मजबूती से वापसी करेंगे।”

इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 129 रन ही बना सकी। बता दें कि इस टूर्नामेंट के इतिहास में जिम्बाब्वे ने पहली बार पाकिस्तान को मात दी है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार